फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ में कार टकराई, महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ में कार टकराई, महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन

बरियारपुर। देवरिया से पत्नी का इलाज कराकर ससुराल लौट रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर बृहस्पतिवार रात पेड़ से टकरा गई। इसमें युवक की पत्नी की मौत हो गई। युवक और उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
रुद्रपुर कोतवाली के तिवई गांवव निवासी विद्यासागर यादव पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं। बृहस्पतिवार को पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह देवरिया इलाज कराने गए थे। इलाज के बाद रात को पत्नी को कार से मायके छोड़ने जा रहे थे। गुद्दीजोर गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें विद्यासागर, उनकी पत्नी अंजली (33) व रिश्तेदार मंटू (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, विद्यासागर और मंटू को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि अनियंत्रित कार पेड़ में टकराने से महिला की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं। उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें