फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर सोमवार की देर शाम एक कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बताया जा रहा है कि देवरिया की ओर से आ रही एक कार ने सिरसिया नंबर एक गांव के नहर के पास सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसी दौरान कसया की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना में रामपुर कस्बे के गुदरी बाजार वार्ड निवासी ई-रिक्शा चालक अकबर, सिरसिया नंबर एक निवासी उर्मिला देवी पत्नी जयप्रकाश, जयप्रकाश पुत्र छेदी तथा साजन प्रसाद पुत्र अमेरिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें