फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार-बस से टक्कर, बस चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लार-सलेमपुर मार्ग पर भूड़सुरी गांव के पास कार और बस टक्करा गई, इसमें कार में सवार चार लोग घायल हो गए। इस मामले में बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बस पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


कार स्वामी लार थाना क्षेत्र के बौरडीह निवासी सुभावती देवी पत्नी रामचरित्र प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि 28 अगस्त को उनकी कार को लेकर ग्राम-करमुआ पूजा-पाठ के सिलसिले में उनके दामाद अम्ब्रेश कुमार गए थे। गाड़ी में चार लोगों श्याम बिहारी, अक्षबर साहनी, जगदीश साहनी, नरसिंह साहनी को लेकर गांव बौरडीह चनुकी मोड़ से लार होते हुए आ रहे थे कि भूड़सुरी गांव के पास देवरिया से लार जा रही अनुबंधित बस ने सामने से टक्कर मार दिया, जिससे उसमें बैठे सभी व्यक्ति चोटिल हो गए और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सभी का इलाज देवरिया प्राईवेट में चल रहा है। पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें