फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार व रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लार-सलेमपुर मार्ग पर सोमवार की शाम आठ बजे भुड़सरी गांव के सामने कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार के परखचे उड़ गए। उसमें सवार चार लोग गंंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और निजी डॉक्टर के यहां पहुंचाया। हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के बौड़ी निवासी ऋषिकेश साहनी भाटपाररानी थाना क्षेत्र के करमुआ निवासी श्याम बिहारी व कार में सवार अन्य दो लोग लार की ओर से बौड़ी गांव किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वह लार- सलेमपुर मार्ग पर भुड़सरी गांव के सामने पहुंचे थे। इसी बीच सलेमपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस से आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला और निजी डॉक्टर के यहां पहुंचाया। घटना से सड़क पर ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें