शहर में बिजली कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। राम गुलाम टोला के लोगों ने बिजली कटौती से नाराज होकर शांतिपूर्वक तरीके से कैंडिल मार्च निकाला। लोगों का कहना था कि भटवलिया के नार्थ फीडर से उनके मोहल्ले की आपूर्ति होती है। आए दिन फाल्ट की समस्या बनी हुई है। इसके चलते कई बार 24 से 48 घंटे तक बिजली गायब रहती है। लोगों का कहना है कि पांच टावर को बिजली कनेक्शन दिए जाने के ओवरलोड है। जिससे फाल्ट की समस्या दूर नहीं हो रही है। यदि कटौती बंद नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।