फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने झोकी ताकत, आज बंद हो जाएगा प्रचार

Wed, 14 Oct 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। आज शाम से प्रचार बंद हो जाएगा और प्रत्याशी डोर टू डोर अपने वोटरों से मिलकर वोट के लिए मनुहार करेंगे। तीसरे चरण में होने वाले चुनाव में दम खम दिखा रहे उम्मीदवारों का प्रचार मतदान होने से 48 घंटे पूर्व यानी बुधवार की शाम से बंद हो जाएगा। कम समय होने की वजह से प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में पूरे ताकत के साथ प्रचार कर रहे है। मंगलवार को कई गांव में एक साथ पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच एक दूसरे प्रत्याशी के बीच विरोध में नारेबाजी भी हुई। गांव में पहुंच रहे प्रत्याशी और समर्थक अलग-अलग तरीके से लोगों का पैर पकड़ वोट मांग रहे हैं। इस दौरान वोटर भी जहां प्रत्याशियों से खूब तंज कस रहे हैं। वहीं प्रत्याशी भी अपने प्रतिद्वंदी के एक-एक कमी को अंगुलियों पर गिना वोटरों के दिल में अपना जगह बनाने में नहीं चूक रहे हैं। इस बाबत आरओ बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि तीसरे चरण चुनाव के लिए बुधवार की देर शाम को प्रचार बंद हो जाएगा। इसके लिए सभी प्रत्याशियों को भी आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें