फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छपरा जंक्शन पर पूरा हुआ काम...आज से चलेंगी निरस्त ट्रेनें

Wed, 17 Jan 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीनों के इंतजार के बाद होगा 10 निरस्त ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन


भटनी, देवरिया। छपरा जंक्शन से छपरा कचहरी के बीच तीसरी लाइन व यार्ड में चल रहे कार्य मंगलवार को पूरे हो गए। रेल अधिकारियों ने बुधवार से निरस्त ट्रेनों के चलाए जाने की जानकारी दी है। करीब दो महीनों के इंतजार के बाद बुधवार से गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर ट्रेनें दौड़ने से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि कोहरे के चलते निरस्त प्रमुख ट्रेनें एक मार्च से चलाई जाएगी।
छपरा जंक्शन पर तीसरी रेलवे लाइन निर्माण के चलते करीब दस प्रमुख ट्रेनों को निरस्त किया गया था। वहीं कुछ ट्रेनों का रूट परिवर्तन कर दिया गया था। डीआरएम वाराणसी पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छपरा जंक्शन से छपरा कचहरी के बीच तीसरी लाइन निर्माण, दोहरीकरण व यार्ड में कार्य समाप्त हो गया है। कार्य के चलते जितनी ट्रेनें निरस्त हुई थी। उन्हें बुधवार से चलाया जाएगा। कोहरे के चलते निरस्त ट्रेनें फरवरी बाद चलेगी।
विज्ञापन

.....
मौर्य और ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त, सात ट्रेनें विलंब से पहुंची
पुरबिया 12 घंटे तो काशी एक्सप्रेस 7 घंटे रही विलंब, परेशान रहे लोग

भटनी, देवरिया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। ट्रेनों के विलंब से चलने पर रेल प्रशासन ने मंगलवार को कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया तो कई अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंची। जिसके चलते रेल यात्री पूरे दिन परेशान रहे।
ये ट्रेनें रहीं निरस्त
हटिया से गोरखपुर जानी वाली मौर्य एक्सप्रेस, बरौनी- ग्वालियर जाने वाली झांसी एक्सप्रेस, अमृतसर से समस्तीपुर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, भटनी -छपरा स्पेशल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त रहीं ।
...
ये ट्रेनें विलंब से चलीं
अवध असम एक्सप्रेस चार घंटा, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस एक घंटा, पुरबिया एक्सप्रेस 12 घंो, जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे, कवि गुरु एक्सप्रेस दो घंटै, काशी एक्सप्रेस सात घंटे, आम्रपाली एक घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
-
आज से सलेमपुर में होगा शालीमार एक्सप्रेस का ठहराव
सलेमपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15021/15022 गोरखपुर-शालीमार- एक्सप्रेस एक्सप्रेस का बुधवार को प्रायोगिक ठहराव किया जाएगा। इसका शुभारंभ सांसद रविंद्र कुशवाहा आयोजित एक समारोह में करेंगे। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 15021 शालीमार -गोरखपुर एक्सप्रेस 17 जनवरी को सलेमपुर स्टेशन पर 14.51 बजे पहुंचकर 14.53 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 15022 गोरखपुर- शालीमार एक्सप्रेस 22 जनवरी को सलेमपुर स्टेशन पर 15.14 बजे पहुंचकर 15.16 बजे छूटेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 जनवरी से सलेमपुर स्टेशन पर 22.38 बजे पहुंचकर 22.40 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 20 जनवरी से सलेमपुर स्टेशन पर 17.40 बजे पहुंचकर 17.42 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 से भाटपाररानी स्टेशन पर 02.53 बजे पहुंचकर 02.55 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस 18 जनवरी से भाटपार रानी स्टेशन पर 00.13 बजे पहुंचकर 00.15 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 18 से भाटपार रानी स्टेशन पर 21.35 बजे पहुंचकर 21.37 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 18 जनवरी से भाटपार रानी स्टेशन पर 01.51 बजे पहुंचकर 01.53 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 21 जनवरी से रेवती स्टेशन पर 04.46 बजे पहुंचकर 04.47 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 20 जनवरी से रेवती स्टेशन पर 09.22 बजे पहुंचकर 09.23 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें