फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पंचायत की अनुमति के बिना नहीं होगी प्लाॅटिंग

Thu, 22 Feb 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय से अनुमति के बाद ही करा सकते हैं प्लाॅटिंग, एसडीएम के आदेश पर शुरू हुई कवायद
- नियम लागू होने के पर जमीन बैनामा के बाद सड़क और नाली के लिए हो रहे विवाद होंगे खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लाॅटिंग पर नगर पंचायत ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत के बिना अनुमति के अब प्लाॅटिंग नहीं होगी। सड़क और नाली के लिए उत्पन्न हो रहे विवाद को देखते हुए एसडीएम ने नगर पंचायत को निर्देश जारी किए हैं।
सलेमपुर नगर क्षेत्र में मनमानी तरीके से प्लाॅटिंग कराकर नाली, पानी और सड़क की सुविधा दिए बिना जमीन धड़ले से बेची जा रही है। बैनामे के बाद जब लोग मकान या दुकान का निर्माण शुरू करा रहे हैं, तो विभिन्न प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है। प्लॉट वाले अपनी जमीन बेचकर कन्नी काट ले रहे हैं। इसका खामियाजा जमीन खरीद करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देखते हुए एसडीम गिरीश कुमार झा ने नगर पंचायत के ईओ हिमांशु प्रताप सिंह से नगर क्षेत्र में हो रही प्लाॅटिंग की आख्या मांगी और बिना अनुमति के हो रही प्लाॅटिंग को तत्काल रोकवाने के निर्देश दिए। इस आदेश के लागू होने पर अपनी जमा पूंजी खर्च कर घर बनाने का सपना देखने या निवेश करने वालों के साथ धोखाधड़ी करना आसान नहीं रहेगा।
नगर में कई जगहों पर बगैर लेआउट पास कराए टुकड़ों में जमीन बेची जा रही है। ऐसी कॉलोनियों में न तो सड़क बनाई जाती है, न ही पानी, न बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल पाती हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत नगर क्षेत्र में कराई जा रही प्लाॅटिंग को चिह्नित करने में जुट गई है। साथ ही प्लाॅट वालों को चेतावनी दे रही है कि नगर पंचायत की बिना अनुमति के कोई प्लाॅटिंग न करे। अगर ऐसा होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोट
अवैध रूप से कराई जा रही प्लाॅटिंग के चलते अक्सर लोगों के बीच विवाद उत्पन्न हो रहा है। विवाद खत्म करने के लिए एक पहल सलेमपुर नगर पंचायत से शुरू कराई जा रही है। उम्मीद है कि इस पहल से सड़क, नाली, बिजली और पानी के लिए हो रहे विवाद खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

-गिरीश कुमार झा, एसडीएम

कोट
नगर पंचायत में लोग प्लाॅटिंग कर अपनी जमीन बेच दे रहे हैं। लेकिन सड़क और नाली का समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। अब नगर पंचायत क्षेत्र में प्लाॅटिंग करने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी, बिना अनुमति के कोई प्लाॅटिंग करता है तो उसे अवैध मानकर प्लाॅट वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-हिमांशु प्रताप सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें