फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बकाया लौटाने के लिए घर बुलाया, रास्ते में घेरकर पीटा

Wed, 04 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कम्हरिया गांव निवासी दुकानदार सनाउल्लाह खान को बकाया रुपये मांगना महंगा पड़ गया। दुकानदार का आरोप है कि 28 मई को बकाया रुपये देने के लिए आरोपी ने घर बुलाया। आरोपी के गांव के सरकारी स्कूल के पास उसने कुछ लोगों के साथ घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इलाज कराने के बाद दुकानदार ने बुधवार को थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कम्हरिया गांव निवासी सनाउल्लाह खान एल्यूमीनियम स्लाइडिंग विंडो और शीशा लगाने का काम करता है। दुकानदार ने बताया कि पड़री पांडेय गांव के एक शख्स के घर में 51 हजार रुपये में काम करने का ठेका लिया था। काम करने के बदले 34 हजार रुपये दिए गए। 17,800 रुपये बकाया लगा दिया गया। काम पूरा होने पर रुपये मांगने पर आरोपी आनाकानी करने लगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़ित तहरीर दे तो आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें