बरहज ब्लॉक परिसर में होने वाले उपचुनाव को लेकर बनाए गए काउंटर पर पर्चा बिक्री के लिए बैठे अधिक
-पूरे दिन नहीं बिका एक भी पर्चा, बारा दीक्षित ग्राम सभा में खाली है पद, तैनात रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत के सदस्य पद पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को पर्चे की बिक्री शुरू हो गई। इसके लिए काउंटर बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे दिन सदस्य पर पर किसी ने पर्चा नहीं खरीदा।
एआरओ और कृषि विभाग के एडीओ देवेश आनंद सिंह के देखरेख में पर्चा बिक्री की कार्रवाई शुरू की गई। अनारक्षित सीट के लिए पहले दिन किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पर्चा बिक्री का आखिरी दिन है, जबकि 22 जुलाई को पर्चा दाखिल, 23 को जांच, 24 को वापसी और प्रतीक आवंटन, छह अगस्त को मतदान एवं आठ अगस्त को मतगणना होगी।
ग्राम पंचायत बारा दीक्षित में तत्कालीन वार्ड नंबर आठ के सदस्य का असामयिक निधन हो जाने से पद खाली चल रहा था। बीडीओ तारकेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि खाली पद पर चुनाव कराने के लिए काउंटर बनाया गया है। जहां पर्चा बिक्री शुरू हो गई है।