फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
जीएसटी सर्वे छापेमारी के विरोध में व्यपारियो ने सुभाष चौक पर दिया धरना।।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा-जांच से व्यापारियों में भय, दुकान खोलने से डर रहे अधिकतर दुकानदार
जीएसटी पंजीकरण के लिए अलग से काउंटर बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जीएसटी सर्वे के विरोध में सोमवार को जनपद का व्यापारी समाज खुलकर सामने आया। सुभाष चौक पर विभिन्न व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों ने इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जांच से व्यापारियों में भय है। वे दुकानें खोलने से डर रहे हैं। जांच से पहले नोटिस तक नहीं दिया जा रहा है। चार घंटे तक चले धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सौरभ सिंह को सौंपा गया।
सीएम को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि जीएसटी सर्वे के नाम पर जो जांच हो रही है। इससे व्यापारी समाज भयभीत है। कोरोना महामारी के चलते पहले ही यह समाज टूटा हुआ है। ऑनलाइन कंपनियों के कारण व्यापार प्रभावित है। इस माहौल में जीएसटी सर्वे कराना छोटे तबके के व्यापारियों के व्यवसाय को खत्म करने जैसा प्रयास है।
विज्ञापन

टीम बनाकर अचानक जांच करने के चलते भय व्याप्त हो गया है। इसलिए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। जिले में छह हजार से अधिक फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले हैं। इस जांच से वे भी प्रभावित हुए हैं। धरने में मंटू बाबू जायसवाल, राजेश जायसवाल, वासुदेव वर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, मोहन गुप्ता, राजाराम चौहान, मुन्ना जायसवाल, आकाश मद्धेशिया, ऋषिकेश जायसवाल, शुभम जायसवाल समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने भी अधिकारियों से की वार्ता
देवरिया। जीएसर्टी सर्वे को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी सोमवार को स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मिले। जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच सर्वे के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। सर्वे के पहले संबंधित व्यापारी को नोटिस तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर जीएसटी से इस जांच को बंद करने, व्यापारियों को उनके जीएसटी अकाउंट की जानकारी एवं सलाह देने के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था, बैठक कर व्यापारियों को इस संबंध में जागरूक करने की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री योगेश सिंह, कोषाध्यक्ष अनवारुल हक, रवींद्र प्रताप मल्ल, विष्णु अग्रवाल, सुधाकर गुप्त, इजहार खान, विनोद कसौधन, आत्माराम निगम, नवीन यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें