फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली-कानपुर के लिए नहीं बढ़ीं बसें

Wed, 23 Oct 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। धनतेरस, दीपावली, भैयादूज, छठ सहित अन्य त्योहार नजदीक आने के बावजूद अभी रोडवेज की ओर से लंबी रूट पर सेवाओं को बढ़ाया नहीं गया है। दिल्ली रूट पर अभी भी दो, लखनऊ चार और कानपुर के लिए पांच सेवाओं का संचालन ही किया जा रहा है। इधर कई ट्रेनों के निरस्त होने एवं कई के मार्ग परिवर्तित होने से भी बाहर से आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

देवरिया डिपो में पर्व की तैयारियों को लेकर अभी अधिकारियों में सुस्ती दिख रही है। डिपो के पास निगम की 71 और अनुबंधित 127 बसें हैं। हालांकि दिल्ली, कानपुर, लखनऊ जाने वाली बसों की संख्या अभी भी यथावत है। इन रुटों पर बसों की संख्या नहीं बढ़ने से उधर से आने वाले यात्रियों को परेशानी होना तय दिख रहा है। वर्तमान में दिल्ली रुट पर केवल दो बसें, कानपुर पर तीन व लखनऊ पर चार सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर दिल्ली जाने के लिए बस पकड़ने आए शिवांश चौरसिया व उनकी पत्नी देविका ने बताया कि दिल्ली वह त्योहारों की खरीदारी के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें