फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से 100 घरों में अंधेरा

Mon, 07 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। उपकेंद्र बघौचघाट से जुड़े टोला अमरपुर में शनिवार की शाम 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, 22 घंटे से बिजली गुल होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे इर्न्वर के बैटरी डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल फोन चार्ज करने के साथ ही मोटर पंप समेत अन्य उपकरण भी बंद पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर विद्युत तारों के कारण आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण भी बार-बार खराबी आने की शिकायत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें