सलेमपुर। नगर पंचायत प्रशासन ने सोमवार को हरैया वार्ड में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कई स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवा दिए। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कब्जे को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों ने सड़क किनारे रखे सामान, अस्थाई ढांचे और अन्य अवरोधों को हटाकर रास्ते को खाली कराया। दुकानों के सामने सड़क की पटरी पर सामान फैलाकर रखने, अस्थाई टिन शेड व अन्य ढांचे खड़े करने तथा सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। संवाद