फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के आगामी 25 वर्षों का दिशा-दशा तय करेगा बजट : दयाशंकर

Thu, 09 Feb 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के आगामी 25 वर्षों का दिशा-दशा तय करेगा बजट : दयाशंकर
विज्ञापन

...फोटो समाचार
- प्रदेश के परिवहन एवं प्रभारी मंत्री ने विकास भवन सभागार में बजट को बताया अमृतकाल
- निर्बल, असहाय, गरीब किसान एवं राष्ट्र को समर्पित अमृत काल का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से प्रस्तुत किया गया बजट दूरगामी परिणाम देने वाला है। कोई आम बजट बल्कि अमृत काल बजट है। इसमें गरीब, किसान, समाज के सबसे कमजोर वर्ग, महिलाओं की समस्याओं के समाधान का उपाय शामिल है। यह देश के आगामी 25 वर्षों की दशा व दिशा तय करेगा।
टाउनहाल ऑडिटोरियम में जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से आयोजित अमृत काल बजट पर प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट के महत्व को आम जनता में पहुंचाना सरकार की एक मंशा है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इस बजट के खिलाफ बोलने के लिए विपक्ष के पास कुछ बचा नहीं है। लिहाजा विपक्ष तथ्यहीन बातें करके सदन से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है, जब खुद मीडिया भी यह मानने को तैयार है कि इस बजट में कहीं से कोई राजनीति नहीं हुई है। जबकि देश के कई प्रदेशों में शीघ्र ही चुनाव होने वाले हैं। उसके बावजूद यह बजट लोक कल्याण को समर्पित है। प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि हम गौरवान्वित हैं कि हमारी चार योजनाएं एक जिला एक उत्पाद, आकांक्षी जनपद, आकांक्षी विकासखंड व गोबर धन योजना को प्रधानमंत्री ने सराहना करते हुए पूरे देश में लागू करने की बात कही है। आगे कहा कि निर्बल असहाय को समर्पित अमृत काल का बजट जिसमें प्रधानमंत्री आवास में 66 प्रतिशत, आदिवासियों के लिए समर्पित एकलव्य एकल विद्यालय के बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, आधी आबादी के लिए स्वयं सहायता समूह व कृषि क्षेत्र के बजट में वृद्घि यह साबित करती है कि 2025 तक सब को आवास उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। यह हमें मजबूत अर्थव्यवस्था वाली श्रेणी में तीसरे स्थान पर ले जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,संचालन संजय सिंह व आभार नित्यानंद पांडेय ने जताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, विधायक दीपक मिश्र शाका, सुरेंद्र चौरसिया, छट्ठेलाल निगम, विजय दूबे, मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दूबे, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एसएन सिंह राजेश कुमार मिश्र, बिंदा कुशवाहा और ऊषा पासवान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-
...फोटो समाचार
जल्द ही देवरिया से लखनऊ तक चलेगी राजधानी सेवा-परिवहन मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जल्द ही देवरिया से लखनऊ तक प्रतिदिन जाने वाली राजधानी सेवा नाम से बस शुरू की जाएगी। इसका किराया 10 प्रतिशत अधिक होगा। इससे सुबह में लखनऊ पहुंचकर अपने काम निपटाकर यात्री शाम तक अपने घर आ जाएगा। वह बृहस्पतिवार को बजट पर चर्चा कार्यक्रम पर अपनी बात रखने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन साल से किराया नहीं बढ़ाया गया था। इसके अनुपात में डीजल का मूल्य बढ़ गया था। जल्द ही सात हजार से अधिक बसें खरीदी जाएंगी। शहर से शहर को जोड़ने के लिए अटल शटल नाम से सिटी बस सेवा चलाने की योजना है। प्रदेश में डग्गामार, बिना फिटनेस व इंश्योरेंस रहित बसें नहीं चल पाएं, इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। देवरिया डिपो में भी जल्द ही नया बस अड्डा बनाया जाएगा। प्रदेश स्तर पर 23 बस अड्डों का टेंडर हो चुका है, जिसे हवाई अड्डे की तरह विकसित किया जाना है। अनुबंधित बस मालिकों को भी लाभांश के हिसाब से भुगतान मिले, इसके प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
बस संचालन की मांग
देवरिया। पूर्व सभासद व भाजपा नेता नरेंद्र तिवारी ने समऊर बाजार वाया तमकुही रोड तक बस संचालन की मांग परिवहन मंत्री से की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि पहले बस का संचालन होता था। पर अफसरों की उदासीनता के कारण बंद कर दिया गया है। परिवहन मंत्री ने मामले को गंभीरता लेते हुए बस संचालन का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें