देवरिया। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बजट से आम से लेकर खास सभी वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। युवा, नौकरी पेशा, गृहणी, व्यापारी से लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट तक सभी इस बजट से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। देश में चांदी और सोने की बढ़ती कीमतें हों या रसोई के काम आने वाली चीजें हों, गृहणियां को इस बजट में राहत की उम्मीद है। वहीं युवा वर्ग नौकरी के अधिक अवसर चाहता है। नौकरीपेशा को करों में राहत तो व्यापारी वर्ग को ऑनलाइन व्यापार के नियमन से लेकर जीएसटी सुधारों तक में राहत की अपेक्षा है। अब उनकी उम्मीदें पूरी होंगी या टूटेंगी यह रविवार को ही पता चल पाएगा।