फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच दिन से लापता सब्जी विक्रेता की नृशंस हत्या, निकालीं आंखें

Sun, 05 Mar 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नूर मोहम्मद की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
-बांकी पुल के नीचे बोर में बंद मिला शव, चेहरा भी अधजला
विज्ञापन

-पुलिस ने आशनाई को हत्या का कारण मानकर शुरू की छानबीन
रुद्रपुर/रामलक्षन (देवरिया)। रामलक्षन के रहने वाले सब्जी विक्रेता की नृशंस हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बांकी पुल के नीचे उसका शव बोरे में बंद मिला। वह बीते पांच दिन से लापता था। युवक की दोनों आंखें निकाल ली गई हैं। उसका चेहरा अधजला है। घटना के पीछे आशनाई बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, रामलक्षन के लक्ष्मीपुर निवासी नूर मोहम्मद (28) चौराहे पर अपनी मां फातिमा के साथ सब्जी की दुकान लगाता था। उसके पिता अली मोहम्मद की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। दो बड़े भाई अनवर अली और शराफत अली विदेश में रहते हैं। परिजनों के अनुसार, 28 फरवरी की रात घर से बिना किसी को बताए निकल गया था।
विज्ञापन

घर के सामने लगे सीसीटीवी में वह अकेले मोबाइल फोन पर बात करते हुए निकलते दिखाई दे रहा है। परिजनों ने युवक के गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। शनिवार दोपहर लोगों ने गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बांकी नाला के पुल के नीचे एक बोरी में लाश देखी। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की। किसी तरह फातिमा को सूचना मिली। घरवालों ने शव की पहचान की। आंखें और चेहरा देखकर नृशंस हत्या की बात सामने आई। ज्वलनशील पदार्थ से शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

घरवाले किसी से दुश्मनी से इन्कार कर रहे हैं। लोग आशनाई में हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। सीओ पंचम लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या के कारण का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

नूर मोहम्मद की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें