फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहन को बचाने गए भाई को ससुराल वालों ने पीटा, केस दर्ज

Fri, 15 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। चेरो में बहन की पिटाई कर रहे ससुराल वालों ने बचाने गए भाई को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र डेहरी गांव निवासी रामपति राजभर चेरो चौराहे पर मकान बनवाकर रहते हैं। पांच वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी चेरो के गोबर्धन राजभर के बेटे से की थी। रामपति ने बताया कि मेरा बेटा रामचंद्र (24) 11 दिसंबर को अपने बहन के घर चेरो गया था, इस दौरान किसी बात उसकी बहन को ससुराल वाले पीटने लगे। रामचंद्र बहन को बचाने के लिए आगे आया तो बहन के ससुर गोवर्धन और उनकी पत्नी लीलावती देवी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसआई रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें