फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेशी पर आए गैंगस्टर को शराब लेकर पहुंचा भाई, गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी दो बदमाश शहर में हुई लूट की वारदात के मामले में जेल में बंद हैं। शनिवार को दोनों बदमाश पेशी पर लाए गए थे। इसी दौरान एक बदमाश का भाई पानी की बोतल में शराब मिलाकर उसे देने के लिए कचहरी पहुंच गया। तभी उस पर पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी अनूप तिवारी, भटवलिया निवासी शांतनु द्विवेदी को सदर कोतवाली पुलिस ने नवंबर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। दोनों को जेल से पेशी के लिए पुलिस ने कचहरी लाया था। दोपहर में अनूप तिवारी का भाई अंकित पानी की बोतल में शराब लेकर देने के लिए पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने पानी को जांचा-परखा तो पता चला कि उसमें शराब मिली है। इस पर पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर कोतवाली चली गई। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पेशी पर आए बदमाश को उसका भाई शराब दे रहा था। इसी दौरान उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरोह ने पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में चेन स्नेचिंग की घटना को दिया है अंजाम
देवरिया। पुलिस के अनुसार, अनूप और शांतनु ने पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने 27 अक्तूबर को रामगुलाम टोला निवासी संयोगिता, 30 सितंबर को देवरिया खास निवासी कुणाल की मां, 17 सितंबर को भीखमपुर रोड से सुशीला देवी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात की थी। इस गिरोह ने बलिया में कई चेन स्नेचिंग की घटनाओं को पिछले साल सितंबर माह में अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इसमें खुलासा हुआ था कि अनूप और शांतनु ने समाज कल्याण विभाग में तैनात अपने मित्र के साथ मिलकर घटनाएं करते थे। बलिया पुलिस के खुलासे में पता चला कि वरुण कुमार निवासी रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली, संजय वर्मा निवासी दुलहु थाना खुखुंदू, अनूप तिवारी निवासी रामनाथ थाना देवरिया कोतवाली, शांतनु द्विवेदी निवासी भटवलिया घर से निकलने वाली महिलाओं को निशाना बना कर घटना करते थे। इसके बाद अक्तूबर माह में जेल से छूटने के बाद अनूप और शांतनु ने देवरिया में घटनाएं करनी शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें