फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में भाई-बहन को पीटा, पांच पर केस

Fri, 18 Oct 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। थाना क्षेत्र के पयासी गांव में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर भाई-बहन की पिटाई कर दी। आरोपियों का करीब एक सप्ताह पूर्व सलेमपुर में दुर्गा प्रतिमा लाने के दौरान पीड़ित युवक से विवाद हो गया था। शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पांच लोगों पर मारपीट, एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पयासी गांव के युवकों ने दशहरा पर्व पर गांव के चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा रख आयोजन किया था। नौ अक्टूबर को सलेमपुर से दुर्गा प्रतिमा लाने के दौरान कुछ युवकों का गांव के ही आदित्य कुमार से विवाद हो गया था। आरोप है कि इससे नाराज लोगों ने 13 अक्टूबर की रात पीड़ित के घर में घुसकर आदित्य व उसकी बहन की पिटाई कर दी। साथ ही बरामदें में रखा स्कूटी भी तोड़ दिया। शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की मां रीता देवी ने दोनों बच्चों का इलाज कराकर लौटने के बाद मामले में बुधवार को आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दुर्गेश मिश्र, निकी गोंड, विवेक दीक्षित, सुमित कुमार व आदित्य मिश्र पर मारपीट, तोड़फोड़ व एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि पीड़ित युवक मानसिक रोगी बताया गया है। कुछ दिन पूर्व बीमार युवक के कुछ अपशब्द बोलने पर विवाद हुआ था। इससे नाराज लोगों ने मारपीट की है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें