फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पार्सल में कुछ दवाओं के साथ गत्ते में मिला ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित बाबा राघवदास फार्मर प्रोडयूसर कंपनी ने खरपतवार नाशक दवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग किया था। कोरियर द्वारा डिलेवरी लाया गया। संदेह होने पर गत्ता खोलने पर उसमें दवाओं के कुछ पैकेट के साथ ईंट मिला है। जिसे देख खलबली मच गई। डायरेक्टर ने ऑनलाइन बुकिंग किए गए साइट पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कपरवार गांव निवासी और बाबा राघवदास फार्मर प्रोडयूसर कंपनी डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह ने आठ जुलाई को मोबाइल से 17900 रुपये मूल्य के मीरा 71 खरपतवार नाशक दवा की ऑनलाइन बुकिंग किया था। लोगों के अनुसार डिलेवरी ब्वाय द्वारा दवाओं का गत्ता पहुंचाया गया। भुगतान से पूर्व संदेह होने पर गत्ता खोला गया। तो एक गत्ते में 120 पैकेट की जगह 50 पैकेट दवा और ईंट रखा हुआ था। जबकि दूसरा गत्ता खोलने पर उसमें भी कुछ पैकेट दवा और ईंट मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। जबकि डिलेवरी ब्वाय सकते में आ गया था। गत्तों से दवा की जगह मिले ईंट चर्चा में है। कंपनी के डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि डिलेवरी वापस करते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें