बनकटा/ रामपुर बुजुर्ग, देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के कोठा गांव में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर और लाठी-डंडे चले। मंगलवार रात कोठा के मदन यादव के घर अर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था, उसी में फरमाइशी गाना बजाने को लेकर हाथापाई विवाद की वजह बनी। उसी घटना को लेकर मनबढ़ पुन: सुबह गोलबंद होकर लाठी-डंडों से लैस होकर मदन यादव के दरवाजे पर आकर गली देने लगे मना करने पर ईंट पत्थर और लाठी डंडा चलाने लगे। इसमें मदन यादव, ददन यादव, ललन यादव, गुड्डू यादव और कुछ घर की औरतें घायल हो गईं। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी कराया गया और मदन यादव और ललन यादव को गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बनकटा के थाना प्रभारी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि किसी पक्ष से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।