खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां पति को छोड़ पड़ोसी के एक युवक को दिल दे बैठी है। पति जब इसका विरोध करने लगा है तो पत्नी प्रेमी से धमकी दिलाने लगी है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मंगलवार को प्रेमी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी पड़ोस के एक गांव निवासी एक युवक के साथ पांच साल पहले हुई। वह किसी लड़के से मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगी। पति ने बंदिशें लगाई तो वह चोरी-चुपके बात करने लगी। पति ने बात करते हुए पकड़ लिया। जानकारी जुटाई तो जिससे पत्नी बात कर रही थी वह पड़ोसी निकला। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि प्रेमी विवाहिता के पति को लगातार धमकी दे रहा था। इसी के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद