फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी ने प्रेमिका के पेट में घोंपा चाकू

Thu, 03 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। बृहस्पतिवार की देर शाम को प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारकर अपने भी पेट में चाकू मार लिया। बचाव में आई पत्नी को भी चाकू लग गया।
विज्ञापन

इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्रेमी और प्रेमिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा पुरुष काे गांव की एक महिला से प्रेम हो गया।
इस बात की चर्चा गांव में आम होने पर दोनों के परिवारों को जानकारी हो गई। प्रेमी की पत्नी और प्रेमिका का पति इसका विरोध करने लगे। चर्चा है कि बृहस्पतिवार को प्रेमी ने प्रेमिका ने साथ मरने का निर्णय ले लिया। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद अपने भी पेट में चाकू मार लिया। बचाव में आई पत्नी को भी प्रेमी ने चाकू मार दिया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले की जानकारी है। घायलों का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें