फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहरीर नहीं मिलने पर प्रेमी का शांतिभंग में चालान

Tue, 09 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्लेड से अपना हाथ चीर कर चाकू मारने की सूचना देने वाली युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी। पुलिस दिनभर तहरीर का इंतजार की, फिर शाम को प्रेमी का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक का गांव की ही युवती से प्रेम संबंध है। युवक ने युवती को एक मोबाइल खरीद कर दिया था। इधर कुछ दिनों से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। इसके चलते युवक ने युवती से मोबाइल वापस मांगना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर युवती ने रविवार को ब्लेड से अपने हाथ पर एक चीरा लगा लिया। इसके बाद डायल 112 पर गांव के ही दो युवकों पर चाकू घोंपने का आरोप लगाते हुए सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने युवती के परिजनों से तहरीर देने को कहा और युवक को थाने लेकर चली आई।
सोमवार को पुलिस दिन भर कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार की। जब दोपहर बाद तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने प्रेमी का शांति भंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें