फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग से ननिहाल में रह रहे मासूम की मौत, बड़े भाई ने भागकर बचाई जान

Thu, 02 May 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदर पार भटवलिया में लगी आग ।संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार.........
विज्ञापन




मासूम को जगाकर बाहर निकलने के दौरान मौसी भी गंभीर रूप से झुलसी

मेडिकल कॉलेज में चल रहा है युवती का इलाज, सन्नी की मौत के बाद से हैं बदहवास

आग लगने की घटना में घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार भटवलिया में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक टीनशड में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें उठते देखकर उसमें सो रही एक युवती व उसकी बहन के दो पुत्रों की नींद खुल गई। युवती आग से बचने का प्रयास करती हुई बाहर निकल गई। निकलने के दौरान उसके हाथ व पैर झुलस गए। वहीं, तीन वर्षीय मासूम आग से भय के मारे भूसा जहां रखा था, वहां छिप गया, जबकि उसका बड़ा भाई मौसी के पीछे निकल गया। मासूम की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। झुलसी युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सुंदरपार भटवलिया गांव निवासी रमाशंकर माली पुत्र श्यामसुंदर माली टीनशेड नुमा मकान में अपनी पत्नी, छोटी बेटी व बड़ी बेटी के दोनों पुत्रों के साथ रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी सिंकू देवी की शादी सिवान जिले के महाराजगंज के तक्कीपुर गांव में हुई है। उनकी बेटी वहीं रहती है। उसके दो पुत्र ननिहाल में पढ़ने के लिए रहते थे। बुधवार की सुबह रामाशंकर माली अपनी पत्नी के साथ माला बेचने गांव देहात में निकल गए। घर पर उनकी छोटी बेटी रूबी कुमारी (25) अपनी बहन के तीन वर्षीय पुत्र सन्नी 3 व उसका बड़ा भाई बिट्टू (6) सो रहे थे। इसी बीच अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तब सन्नी के बड़े भाई बिट्टू की आंख खुली उसने मौसी को जगाया। रूबी ने जगने पर तुरंत सन्नी को जगाया और बाहर की तरफ भागी। इसी दौरान वह झुलस गई। रूबी आग के बीच से किसी तरह से बाहर निकल गई। बिट्टू भी उसके पीछे बचते हुए निकल गया।
विज्ञापन

सन्नी डर के मारे जहां भूसा रखा था, वहां छिप गया। इधर, सन्नी के नहीं निकलने पर रूबी चिल्लाने लगी। लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी हुई तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। चाहकर भी ग्रामीण रूबी की मदद नहीं कर सके। इस घटना में तीन वर्षीय सन्नी की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी रूबी को इलाज के लिए पीएचसी बनकटा में भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजुक देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर, जब तक ग्रामीण फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाते तब तक रमाशंकर के घर का सारा सामान जल गया। इस घटना में घर से कुछ दूरी पर बंधी गाय और भैंस भी झुलस गईं।
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड और बनकटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। सूचना पर पहुंचे रामाशंकर का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटी के एक बेटे को सकुशल देख खुद को संभाला।




पकड़ी नरहिया की घटना की याद हुई तरोताजा



सुंदरपार भटवलिया गांव की घटना ने कुछ दूर पूर्व ठीक बगल के गांव पकड़ी नरहिया गांव में हुई आग लगने की घटना की याद को ताजा कर दिया। इस घटना में भी एक मासूम बच्ची की जलने से मौत हो गई थी। लोग मासूम की मौत के बाद से शोकाकुल हो गए। इधर, आंखों के सामने बहन के बेटे की मौत के बाद रूबी की हालत खराब थी। वह बार-बार उस घड़ी को कोस रही थी। वह रोते हुए यही कहे जा रही थी कि सन्नी को जगाकर वह साथ में ही निकल रही थी, परंतु सन्नी आग की लपटों से डर कर दूसरी तरफ भाग गया और वह बाहर निकल गई। इस घटना के बाद उपस्थित लोग उसकाे ढांढ़स बंधा रहे थे।
विज्ञापन






कोट

सीओ एसपी सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना में मासूम के जलने से मौत होने की सूचना मिली है। पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए उन्होंने कहा कि हर संभव उनकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें