देवरिया/खुखुंदू। बरवां उपाध्याय में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद को दबोचा था। मेडिकल कराने के लिए जिला मुख्यालय लेकर आ रही थी। इसी दौरान सरेया-गरेड़ मोड़ के पास शौच का बहाना कर आरोपी ने वाहन रुकवाया और दरोगा का पिस्टल छीन पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दिया था। एनकाउंटर के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से तीन खाेखा और दो पिस्टल को कब्जे में लिया था। फोरेंसिक जांच ने दोनों असलहा और खोखा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। मामले में थानेदार ने मुकेश यादव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल नामजद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अभी हत्याकांड में नामजद अज्ञात आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस दबिश दे रही है। बरवां उपाध्याय में दो लोगों की मौत की सूचना के बाद 11 फरवरी को एसपी विक्रांत वीर ने पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण कर तीनों हत्यारोपियों का लुकआउट जारी कराया था। इसी बीच 12 फरवरी दिन बुधवार को नामजद तीसरा हत्यारोपी मुकेश यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसओजी और खुखुंदू पुलिस ने छापेमारी कर रामगणेश यादव, मनीष यादव और मुकेश यादव को गिरफ्तार की थी। खुखुन्दू पुलिस तीनो आरोपितो को लेकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भलुअनी ले जा रही थे। सरंया गड़ेर मार्ग पर निबियहवां टोला के समीप ही पहुंचे थे।