फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोनों पक्षों का समाप्त कराया गया मुकदमा

Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मध्यस्थता के जरिए एक पुराने प्रकरण का निस्तारण किया गया। अमरजीत बनाम मार्कण्डेय सिंह निवासी जद्दू परसिया का मामला न्यायालय अपर सिविल जज अंकुश श्रीवास्तव जेडी कक्ष संख्या 20 में चल रहा था। इसे मध्यस्थता के जरिए सुलझाने के लिए चुना गया था। पीएलए अध्यक्ष राकेश मिश्रा के सहयोग से प्रकरण का निस्तारण कराया गया। दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराकर उनके कर्तव्यों का बोध कराकर मनमुटाव को दूर किया गया। दोनों पक्षकारो के एक साथ वार्ता कराने के उपरांत दोनों ने स्वेच्छा से अपने मामलों को निस्तारित करने पर अपनी सहमती बना ली। इसके बाद मामले को निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें