फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोमवार से लगेगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से लगेगी बूस्टर डोज
विज्ञापन

जनपद के अरबन, पीपी सेंटर सहित 16 पीएचसी व सीएचसी पर लगेगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके मद्देनजर अरबन, जिला अस्पताल के पीपी सेंटर सहित 16 सीएचसी, पीएचसी पर टीकाकरण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वैक्सीन की डोज पहुंचा दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में कोविड वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज दिसंबर लगा। इसके बाद वैक्सीन समाप्त होने के कारण टीकाकरण का कार्य बंद हो गया था। विभाग व केंद्र पर तैनात कर्मी वैक्सीन आने की राह देख रहे थे। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद बूस्टर डोज के लिए जिनका समय पूरा हो गया था, वे परेशान हैं। वहीं, रोजी, रोजगार व अन्य कार्य से विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। वे स्वास्थ्य केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। बूस्टर डोज के बिना वह जा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

सितंबर माह के लक्ष्य सापेक्ष अब तक 51.87 प्रतिशत को बूस्टर डोज लगी है। बूस्टर डोज के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जनपद को कोविशील्ड की 15,500 डोज मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने की तैयारी कर ली है।
जिले के अरबन के तीन पीएचसी सोमनाथ, चकियवां तथा रामनाथ, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के पीपी सेंटर सहित पीएचसी व सीएचसी पर वैक्सीनेशन का कार्य 23 जनवरी को शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वेरीफायर तथा स्टाफ नर्स की ड्यूटी भी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर सुबह दस से शाम चार बजे तक टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। वैक्सीन की डोज केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई है।
इतने लोगों को लगी है वैक्सीन
देवरिया। जनपद में कोविड वैक्सीनेशन में 18 वर्ष से अधिक के लक्ष्य 22,90,231 के सापेक्ष 23,16,472 को प्रथम व 23,31,483 लोगों को द्वितीय डोज लगी है। इसमें 9,71,912 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। जबकि 15 से 17 वर्ष के लक्ष्य 2,17,497 के सापेक्ष 2,33,595 को प्रथम व 2,24,798 को द्वितीय तथा 12 से 14 वर्ष के लक्ष्य 1,31,355 के सापेक्ष 1,45,704 को प्रथम व 1,31,820 को द्वितीय डोज लगी है। माह सितंबर तक के लक्ष्य 18,73,720 के सापेक्ष 9,71,912 को ही बूस्टर डोज लगी है। जबकि 9,01,808 का बूस्टर डोज ड्यू हो गया है और वह वंचित हैं।
जेल के बंदियों को लगेगी बूस्टर डोज
देवरिया। जिला कारागार के करीब पांच सौ बंदियों के बूस्टर डोज लगाने का समय हो चुका है। सोमवार को जेल के बंदियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सुबह दस बजे से टीका लगाया जाएगा। अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव ने बताया कि जेल के बंदियों को बूस्टर डोज लगाने के लिए वेरीफायर तथा एएनएम की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कोट
जनपद को वैक्सीन की साढ़े पंद्रह हजार डोज उपलब्ध हुई है। 23 जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। 18 वर्ष से अधिक उम्र के, जिनके टीकाकरण की समयावधि पूरी हो गई है, वे 31 जनवरी से पहले बूस्टर डोज लगवा लें।
-डॉ. सुरेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें