फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो गन्ने के खेत में पलटी, छह मासूम घायल- ऐसे हुआ हादसा

Tue, 01 Oct 2024 05:50 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में 6 बच्चे घायल हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को छुट्टी के बाद घर ले जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गई। इससे चार मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आस- पास के लोग तुरंत दौड़े और बोलेरो का दरवाजा तोड़कर सभी बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सूचना पर बदहवास होकर अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और अपने पाल्यों की कुशलता जानने के लिए परेशान रहे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही।

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तरकुलवा कस्बा में संचालित एक कॉन्वेंट स्कूल में बरईपट्टी सहित आसपास के कई गांवों के पढ़ने वाले बच्चे एक बोलेरो से स्कूल आते-जाते हैं। रोज की तरह मंगलवार की दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चे बोलेरो से घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


वे बरईपट्टी गांव के बाहर संचालित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि एक दूसरे स्कूली बस से पास लेते समय अचानक स्टेरिंग फेल होने गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में जाकर पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार आफताब अहमद (6) पुत्र रोज मुहम्मद, आयत परवीन (5), फैजान सिद्दीकी (7) व साईमा परवीन (9) पुत्र इस्तेखार अहमद, साईस्ता परवीन(6) व साहिल (8) पुत्र नुरुल हसन घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें