फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Sun, 30 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। लार सलेमपुर मार्ग पर सहजौर चौराहा के समीप अज्ञात बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी ममता देवी 42 वर्ष पत्नी दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखपुकार की आवाज सुन दौड़े आस पास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने के मुताबिक भाई के साथ मायके जा रही थी। भाई को हल्की चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें