रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी पुल के पास बुधवार को पानी भरे गड्ढे में एक युवती का शव उतराया हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 25 साल है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात युवती का शव मिला है। शव की पहचान कराने के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।