खामपार। बखरी गांव में कमरे में फंदे से लटका युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बखरी गांव निवासी कुसुम गोंड़ (18) पुत्री संतोष गोंड़ शनिवार को दिन में टिन शेड वाले कमरे में सो रही थी। घर के अन्य सदस्य गर्मी के कारण बाहर थे। शाम करीब चार बजे तक वह कमरे से नहीं निकली तो परिवार वालों को चिंता हुई। घंटे भर इंतजार के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर दरवाजा खोला गया तो कुसुम का शव दुपट्टा के सहारे लटका था। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।