फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवक का शव मिला

Wed, 22 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजौली के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव क्षत विक्षत शव पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिल सकी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया।
महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास भुजौली मोड़ पर सुबह करीब 4:45 बजे के एक युवक का शव देखकर सुबह टहलने निकले लोगों ने शोर मचाया। इाके स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। युवक नीले रंग का टी-शर्ट पहने था। उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है।
महुआडीह के थानेदार अमित कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। हादसा स्थल पर कोई बाइक या साइकिल नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें