संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। वीरसिंहपुर गांव के सामने छोटी गंडक नदी में रविवार को एक शव मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गईं। जांच में पोस्टमार्टम के बाद किसी का शव नदी में फेंकने की बात सामने आई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि छोटी गंडक में मिला शव काफी पुराना है। जांच में पोस्टमार्टम के बाद शव को नदी में फेंकने की बात सामने आई है। संवाद