फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : ब्योरे में संशोधन का आज अंतिम मौका

Tue, 05 Dec 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस बार परीक्षा में शामिल होंगे 1.25 लाख परीक्षार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा-2024 में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, तिथि, लिंग, जाति व फोटो पांच दिसंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। इसके लिए बोर्ड ने अपनी बेवसाइट को पुन: खोला है। इसके बाद इसमें कोई बदलाव संभव नहीं हो पाएगा।
जिले में अगले वर्ष शामिल होने वाले जो यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के त्रुटिपूर्ण शैक्षिक विवरणों में प्रधानाचार्य या स्कूल स्तर से संशोधन का मौका दिया गया है। शैक्षिक विवरणों में त्रुटियों में छात्र-छात्रा का नाम, माता व पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति, फोटो व विषय आदि में एक साथ ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय की ओर से प्रधानाचार्यों से विवरण सही किए जाने का निर्देेश दिया गया है। पांच दिसंबर तक त्रुटियों की जांच करते हुए वैध त्रुटियों को संस्तुति व साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के अंतिम क्षणों में यदि किसी परीक्षार्थी या संस्था की ओर से संशोधन की मांग की जाती है तो बोर्ड इसके लिए संपूर्ण रुप से डीआईओएस व संबंधित विद्यालय के प्रधानार्चा जिम्मेदार माने जाएंगे।
-
घट गए इस बार 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी

जनपद में वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में 125751 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसमें हाईस्कूल में 63307 एवं इंटर में 62444 परीक्षार्थी शामिल हैं। पिछले सत्र की अपेक्षा इस बार 14 हजार से अधिक परीक्षार्थी कम हुए हैं। वर्ष 2022-23 की परीक्षा में जिले में 1,40213 परीक्षार्थी रहे, इसमें हाईस्कूल में 72003 व इंटर में 68210 रहे।
विज्ञापन

-

बोर्ड परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति या फोटो के संबंध में जो भी संशोधन करना है उसे संबंधित स्कूल पांच दिसंबर तक अवश्य पूरा कर लें। ऑनलाइन ही इसे करना है। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा और गलती पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
....महेंद्र प्रसाद, एडीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें