देवरिया। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के जिला संगठन की ओर से सोमवार को देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जिले में कार्यरत मजदूरों और कामगारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरक्षप्रांत के संभाग संगठन मंत्री राकेश कुमार ने की। भेंट के दौरान विधायक से श्रमिक हितों, रोजगार, मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल से जुड़ी सुविधाओं जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने मजदूरों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए संगठन के साथ पृथक बैठक आयोजित कर विस्तृत चर्चा करने की इच्छा जताई और समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीएमएस के जिला प्रभारी शम्भुनाथ तिवारी, जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा, जिला महामंत्री धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी मौजूद रहे। संवाद