फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इनकमिंग फीडर में ब्लॉस्ट, बाल-बाल बचे ड्यूटी दे रहे कर्मी

Tue, 16 Apr 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपखंड कार्यालय में आई तकनीकी खराबी से अंधेरे में हैं 46 गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। क्षेत्र के जरार मानिक स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में रविवार की शाम तकनीकी खराबी से इनकमिंग फीडर ब्लॉस्ट हो गया। संयोग रहा कि मौके पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। फीडर में आई तकनीकी खराबी के कारण 46 गांवों के लोग अंधेरे में हैं। फीडर में आग लगने की वजह लोग अत्यधिक गर्मी भी बता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

सोमवार को जरार मानिक फीडर पर विद्युत कर्मी सुबह से तकनीकी खामी दूर करने में जुटे थे। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। कर्मचारियों के अनुसार रविवार की शाम विद्युत आपूर्ति के दौरान फीडर से जोर का धमाका के साथ आग की लपट निकलने लगी। ड्यूटी पर तैनात कुछ कर्मचारी बाल-बाल बच गए। लोगों के अनुसार फीडर से भलुअनी कस्बा के अलावा लाला फुलवरिया, सोनाड़ी, बढ़पुरवा सहित 46 गांवों को आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। तकनीकी खराबी और उमस भरे मौसम के कारण पूरे दिन लोग हलकान थे। सभी के घरों के उपकरण बैठ गए थे। जबकि पानी की टंकी सूख गई थी। एसडीओ राधेश्याम चौहान ने बताया कि तकनीकी खराबी दुरुस्त कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

काशी राज

काशी राज

काशी राज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें