सोहनपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के मुड़घरा गांव में बुधवार को भाजपा नेता राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के ही निवासी एक वर्ग विशेष के लोगों पर आए दिन प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता राहुल प्रताप सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि अब आगे ऐसा नहीं होगा। मुड़घरा गांव की रहने वाली प्रभावती देवी ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि बुधवार को उनके खेत में चर रही बकरी को उन्होंने खेत से बाहर निकाल दिया और जिस महिला की बकरी थी उसे दुबारा खेत में बकरी न जाने की बात कह कर घर वापस आ गई। आरोप है कि इतनी छोटी बात को लेकर गांव के वर्ग विशेष के लोग लाठी डंडे और तलवार लेकर उनके घर पर आकर हमला कर दिए।