फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निस्वार्थ भाव से सेवा करता है भाजपा का कार्यकर्ता

विज्ञापन
कसया रोड स्थित बरनवाल बाग में मंगलवार देर रात आयोजित हुआ भाजपा का सम्मेलन।विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन की खबर
विज्ञापन

फोटो समााचर
देवरिया। भाजपा नगर पालिका के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगलवार देर रात कसया रोड स्थित बरनवाल बाग में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से बिना किसी गिला शिकवा के देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए काम करता है। उसके परिणास्वरूप केंद्र में विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तथा देश के लोकप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही देवरिया के सभी पदों सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख के पद पर भाजपा के कार्यकर्ता बैठे हैं। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता आज फिर से यह संकल्प लें कि फिर एक बार भाजपा का नपा अध्यक्ष जब तक नहीं बना लेंगे, आराम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का हुजूम, जोश, उत्साह, उमंग यह बता रहा है कि देवरिया में फिर कमल रिकॉर्ड मतों से विजय होने जा रहा है। इस जोश, उत्साह और उमंग को कार्यकर्ता मतदान के दिन तक बनाए रखें। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आप सब वे कार्यकर्ता हैं जो दहाड़ते हैं तो रमापति राम, शलभ मणि भारी मतों से चुनाव जीतते हैं। इस चुनाव में भी एक दहाड़ लगाइए।
विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि समाज के पिछड़े, व्यापारी के साथ-साथ सभी के हित के मोदी और योगी काम कर रहे हैं, इसलिए हमारा भी दायित्व है कि उनको मजबूत करें। सम्मेलन को पूर्व विधायक डॉ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दूबे, जनार्दन तिवारी, राजेंद्र मल्ल, विष्णु अग्रवाल, सुबोध जायसवाल, रमेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में बलराम उपाध्याय, कृष्णानाथ राय, अजय उपाध्याय, प्रमोद शाही, हेमंत मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, धनुषधारी मणि, जानकी देवी, निर्मला गौतम, अर्चना पांडेय, राजन सोनकर, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें