फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा विधायक ने सुनीं जन समस्याएं

Mon, 10 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। स्थानीय पंचायत भवन में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचे। जनता की समस्याओं का हर हाल में समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर और संवेदनशील है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन चौपाल में तहसीलदार अभिजीत सिंह, बीडीओ पीएन त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव, शम्स परवेज, हरिकेश कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें