फोटो समाचार-02डीईओ 134, 135
अबकी बार 400 पार का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बारा दीक्षित से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया। इसमें इस बार 400 पार करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं और मिलने वाले लाभ आदि के बारे में लोगों से संवाद किया।
पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, पूर्व मंत्री नीरज शाही, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश मिश्र की ओर से गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को लोगों से संपर्क करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने 18 वर्ष से ऊपर के सूची से वंचित मतदाताओं के नाम दर्ज कराने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जागरूक करने को कहा गया।
दूसरी ओर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं की स्थानीय कैंप कार्यालय पर विजय सिंह रिंकू की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान की बैठक हुई। इसमें चार से 11 फरवरी तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, जितेंद्र भारत, ओंकार नाथ मिश्र, रामजोखन निषाद, अरविंद त्रिपाठी, मदनलाल गुप्त, माखन लाल, अजय सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अंगद तिवारी, कैप्टन देवानंद तिवारी, रामजोखन निषाद, शत्रुध्न सिंह विशेन, अष्टभुजा श्रीवास्तव, शिवकुमार मल्ल, धनंजय सिंह, निशीकांत दीक्षित, मारकंडेय यादव, रामधुरी गोंड, रामशेष सिंह, डॉ. गंगाशरण पांडेय, श्रीप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।