फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया देवरिया के साथ दगा : अखिलेश प्रताप

Tue, 27 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर हुआ प्रेस वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी के अलावा देवरिया में स्थानीय मुद्दों के आधार पर जिले का घोषणापत्र लाया जाएगा। भाजपा की सरकार ने देवरिया की जनता के साथ दगा किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने टाउनहाॅल स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता की। कहा कि वर्ष 2018 में भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम ने देवरिया में रिंग रोड का शिलान्यास किया। लेकिन वह सड़क कहां है अब तक नहीं बनी। इसके अलावा कई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित करीब दर्जनों परियोजनाओं की घोषणा की गई, लेकिन वह धरातल पर कहीं नहीं हैं। कहा कि यह क्षेत्र कभी चीनी का कटोरा कहा जाता था, लेकिन आज सारी चीनी मिल बंद हो गई हैं। यह चुनाव लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगी और हर विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से अधिक मतों से जीतेगी।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन में देवरिया जिले की दो लोकसभा सीटें देवरिया और बांसगांव कांग्रेस को मिली हैं। इससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें