देवरिया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गोंड ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसमें अवधेश गोंड, उपेंद्र कुमार, विट्टन गोंड, सच्चिदानंद गोंड, वीरेंद्र गोंड तथा राजकुमार गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह पंकज गोंड, अनिल गोंड को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र गोंड, सुनील शाह, राजकुमार खरवार, शिवाजी शाह, सिद्धिविनायक गोंड जिला मंत्री बनाया गया है। कृष्णा गोंड को मीडिया प्रभारी का भी दायित्व दिया है। विनोद गोंड को सोशल मीडिया, पंकज गोंड को कोषाध्यक्ष, किरन गोंड को शोध प्रमुख तथा अंगद गोंड को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।