फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती मनाई गई
विज्ञापन

देवरिया। हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती सोमवार को साकेत नगर में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी के आवास पर मनाई गई। इसमें उनके कार्यों व नीतियों की चर्चा की गई। साथ ही उनके जीवन के अनेक पहलू पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री काल में उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए थे। महाविद्यालय के शिक्षकों का वेतन विश्वविद्यालय के शिक्षकों के वेतन के समान किया। राज्य कर्मचारियों के डीए की बढ़ोत्तरी का निर्णय सबसे पहले उन्होंने ही लिया था। इस दौरान अंकुर, एसबी तिवारी, श्रीराम शर्मा, उषा तिवारी, माला मणि, शांति मणि, गीता देवी, प्रीति, सुमन, केपी तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, शफीउल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें