फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटे के संघर्ष से बिंदू मल्ल को मिला चेयरमैन का ताज

Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। बाबा के नाम से चर्चित राज घराने के एक युवक के संघर्ष की बदौलत बिंदू मल्ल मझौलीराज की चेयरमैन निर्वाचित हुईं हैं। हालांकि इसके पहले उनके चचेरे ससुर हीराजी चेयरमैन रहे हैं। उनके ससुर राजा अवधेश प्रताप मल्ल बरहज व सलेमपुर के विधायक रह चुके हैं। काफी दिनों से राजनितिक हलचल से दूर रहा राज घराना इस जीत के साथ ही चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

विंदू मल्ल के बेटे अभिषेक प्रताप मल्ल तीन चार वर्षों से जनता के बीच लोकप्रिय हो गए कि हर लोगों के जुबान पर बाबा के नाम से चर्चा होने लगी। जनता इस बार कम उम्र होने के चलते उन्होंने इस बार अपनी मां विंदू मल्ल को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा। लेकिन मां के जगह वह स्वंय लोगों बीच पहुंच कर वोट मांगा। इसका असर रहा कि उन्हें कामयाबी मिली। हालांकि मतगणना के दौरान देर शाम तक काफी उतार चढ़ाव होता रहा। नव निर्वाचित चेयरमैन विंदू मल्ल ने बताया कि अभिषेक के संघर्ष के वजह से आज मैं चेयरमैन निर्वाचित हुई हूं। जनता ने जिस प्रकार मुझ पर भरोषा जताया है। मैं शपथ ग्रहण के बाद उनका कर्ज उतारने का प्रयास करुंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें