भलुअनी। गड़ेर कृषक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले छात्र बाइक से घर लौट रहे थे। किसी बाइक दो तो किसी बाइक पर तीन-तीन छात्र बैठे हुए थे। अभी छात्र भलुअनी नगर पंचायत के तरकुलहा के समीप पहुंचे ही थे कि आगे-आगे चल रहे बाइक सवार ने अचानक ब्रेक मार दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अन्य बाइक भी अचानक से रुकने के चलते एक-एक कर टकरा गए। इस घटना में पांच युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां से हालत गंभीर देख आकाश दूबे (18), अजय वर्मा (25) व विनय (19) को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वहीं प्रिंस (19) पुत्र शेषनाथ यादव और अभिषेक प्रसाद (19) पुत्र संदेश प्रसाद का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।