फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तिलक में गए युवक की बाइक उड़ा ले गए चोर, केस दर्ज

Sun, 10 Mar 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भलुअनी दूबे गांव में शुक्रवार रात को तिलक समारोह में गए एक युवक की बाइक चोर उड़ा ले गए। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल 112 पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात कर लौट आई। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी वृजेश कुमार शुक्रवार की रात को पड़ोस के गांव भलुअनी दूबे में पंकज प्रसाद की तिलक में गए थे। बाइक दरवाजे के पास खड़ा कर वह भोजन करने चले गए। भोजन करने के बाद जब लौटे तो देखे कि बाइक नहीं है। फिर इधर-उधर तलाश करने पर जब बाइक नहीं मिली तो 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। हालांकि, बाइक का कहीं पता नहीं चला। शनिवार को थाने पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। बाइक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें