फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव के पास बाइक सवार को जेसीबी ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे आसपास गांवों के लोगों और राहगीरों ने मां, बेटे को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा प्रयाग निवासी विनय विश्वकर्मा (24) मां मंजू देवी (48) को बाइक से लेकर देवरिया जा रहे थे। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग के पास एक जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। उनके गिरने पर आसपास के लोग पहुंचे गए और उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन इससे पहले घायल अस्पताल जा चुके थे। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें