खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरयां चौराहे के पास दवा कराकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को एक कार ने पीछे से तेज टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर दंपती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। कार टक्कर मारने के बाद चालक लेकर भाग निकला। बिहार प्रांत के सिवान जिला के थाना गुठनी धरमपुर गांव निवासी हरिचंद साहनी पत्नी ललिता देवी को बाइक से लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज में दवा कराने गए थे। वह दवा कराकर बाइक से पत्नी को लेकर अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरयां चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कार ने बाइक में तेज टक्कर मार दी। जिससे दंपती बाइक से सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दंपती को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से दंपती घायल हुए है। मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।